{"_id":"669835c8e4c2f239a209ec74","slug":"police-destroyed-hemp-crops-at-many-places-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-108090-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पुलिस ने कई स्थानों पर भांग की फसल नष्ट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पुलिस ने कई स्थानों पर भांग की फसल नष्ट की
Thu, 18 Jul 2024 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट/कांडा/गरुड़। कपकोट पुलिस ने सूपी गांव में करीब 25 नाली जमीन में उगी भांग की फसल को नष्ट किया। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव और अवैध भांग की खेती करने पर होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। वहीं, कोतवाली पुलिस और एसओजी ने बचीगांव में चार नाली जमीन में उगी भांग की फसल को नष्ट किया। कांडा पुलिस ने एसओ खुशवंत सिंह और एसओजी प्रभारी सलाउद्दीन के नेतृत्व में चौनाला में आठ नाली, जाखनी में एक नाली और विजयपुर में तीन नाली जमीन में भांग की खेती को नष्ट किया। इधर, बैजनाथ थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि गरुड़ के डंगोली में पांच नाली जमीन में उगाई गई भांग की खेती नष्ट की गई।
विज्ञापन