{"_id":"58a1f3c14f1c1b5733d84f89","slug":"police-and-home-guard-personnel-and-flag-marches","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और होमगार्ड जवानों ने किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और होमगार्ड जवानों ने किया फ्लैग मार्च
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
फ्लैग मार्च
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
15 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए पूरी फोर्स यहां पहुंच गई है। मतदान में सुरक्षा व्यवस्था के लिए राज्य पुलिस के अलावा, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआरपीएफ सहित होमगार्ड के जवान यहां तैनात किए गए हैं। सोमवार को नगर में पुलिस और होम गार्ड जवानों ने फ्लैग मार्च किया। बागेश्वर के कोतवाल टीआर वर्मा के नेतृत्व में बाहरी राज्यों से आए होमगार्ड जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च किया। यह मार्च डिग्री कालेज से होते हुए विकास भवन और फिर नुमाइशखेत से होकर कोतवाली तक निकाला गया। इस दौरान लोगों से बिना भय के मतदान करने की अपील की गई। आदर्श आचार संहिता का पालन करने को कहा गया।