{"_id":"6705841ce4c758d4da0e4f84","slug":"poklane-delivered-village-digging-road-overnight-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-110298-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रातोंरात सड़क खोदकर गांव में पहुंचा दी पोकलेन मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रातोंरात सड़क खोदकर गांव में पहुंचा दी पोकलेन मशीन
Wed, 09 Oct 2024 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। भीड़ी गांव में अवैध तरीके से सड़क काटकर पोकलेन मशीन ले जाना पट्टाधारक को भारी पड़ गया। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम मोनिका ने मौके पर जाकर मशीन को सीज कराया। उन्होंने अवैध रूप से खोदी गई जमीन और बिना अनुमति के काटे गए पेड़ों के एवज में पट्टाधारक पर जुर्माने की संस्तुति करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
जानकारी के अनुसार भीड़ी गांव में सोमवार रात को पट्टाधारक ने अवैध रूप से वन पंचायत से सड़क खोदकर पोकलेन मशीन गांव तक पहुंचा दी। सुबह जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो वह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और मशीन लेकर आने वालों के बीच जमकर कहासुनी हुई।
ग्रामीणों ने पोकलेन मशीन को आगे ले जाने पर रोक लगा दी। मामले की सूचना प्रशासन को की। सूचना मिलने के बाद एसडीएम मोनिका मौके पर पहुंचीं। एसडीएम ने बताया कि वन भूमि में हुए सड़क निर्माण का निरीक्षण करने के बाद मशीन को सीज किया गया है। निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।