फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PMG Disha in Bageshwar

पीएमजी दिशा से 3096 लोग बने डिजिटल साक्षर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
PMG Disha in Bageshwar
बागेश्वर। प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान (पीएमजी दिशा) अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 4188 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। इनमें से 3096 लोगों को ऑनलाइन टेस्ट पास करने के बाद पीएमजी दिशा प्रमाणपत्र जारी हो गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से फरवरी 2017 में शुरू पीएमजी दिशा कार्यक्रम के तहत बागेश्वर तहसील के 53, दुगनाकुरी के पांच, गरुड़ के 41, काफलीगैर के चार, कांडा के दस और कपकोट के 24 कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) में डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण चल रहा है। सीएससी में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कंप्यूटर और डिजिटल उपकरणों जैसे टैबलेट, स्मार्टफोन आदि का प्रशिक्षण, ईमेल भेजना और रिसीव करना, इंटरनेट चलाना, इंटरनेट से सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाना, इंटरनेट पर जानकारी ढूंढना और ऑनलाइन पेमेंट करना आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

योजना के तहत प्रशिक्षण में ग्रामीणों को कंप्यूटर सीखने का मौका मिल रहा है। सीएससी के जिला प्रबंधक उमेश सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले में अब तक 6000 अधिक ग्रामीणों ने आवेदन किया है। सीएससी सेंटर के माध्यम से 14 वर्ष से 60 वर्ष तक के ग्रामीणों का नामांकन किया जाता है। नामांकन के बाद 10 दिनों का प्रशिक्षण और एक ऑनलाइन टेस्ट होता है। टेस्ट पास करने पर पीएमजी दिशा प्रमाणपत्र मिलता है। इसके तहत कोई भी ग्रामीण अपनी पंचायत में उपलब्ध सीएससी से आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की संख्या
तहसील पंजीकरण प्रशिक्षण पूरा किया प्रमाण पत्र प्राप्त किया
बागेश्वर 2308 1512 1044
गरुड़ 293 234 148
दुगनाकुरी 1550 1106 824
काफलीगैर 69 20 14
कांडा 167 3 0
कपकोट 1616 1313 1066
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed