{"_id":"629659440f372916ee71f6dc","slug":"pm-virtual-message-to-almora-and-bageshwar-people-bageshwar-news-hld4644451117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर भारत बनाने का है लक्ष्य:पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भर भारत बनाने का है लक्ष्य:पीएम
विज्ञापन
अल्मोड़ा में गरीब कल्याण योजना में मौजूद लाभार्थी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। केंद्र पोषित योजनाओं के लाभार्थियों के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम गरीब कल्याण योजना आयोजित हुआ। उदय शंकर नाट्य अकादमी में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्र पोषित योजनाओं के 210 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों, ग्राम प्रधानों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही ताकुला ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को 6,000,00 रुपये के चेक भी वितरित किए गए। अकादमी परिसर में प्रशासन ने विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सात स्टॉल भी लगाए थे।
पीएम के संबोधन से पूर्व सांस्कृतिक दलों ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उत्तराखंड के संघर्ष एवं विभिन्न क्रांतिकारी घटनाओं को भी अपने अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डीएम वंदना, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, सीडीओ नवनीत पांडे, डीडीओ केएन तिवारी, परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल आदि थे। गरीब कल्याण सम्मेलन के तहत ही कृषि विज्ञान केंद्र मटेला में भी जिले के तीन ब्लॉकों हवालबाग, लमगड़ा और ताकुला के लगभग 50 किसानों ने भी प्रधानमंत्री का संबोधन सुनकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। वहां पर प्राध्यापक एसएस सिंह सहित अन्य ब्लॉकों से आए किसान एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
आत्मनिर्भर भारत बनाने का है लक्ष्य : पीएम
बागेश्वर। मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पीएम नरेंद्र मोदी ने शिमला से किसानों के साथ वर्चुअल संवाद किया। पीएम ने बताया कि मंगलवार को डीबीटी के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त डाली गई है। उन्होंने कहा हमारी सरकार का लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत बनाने का है। बागेश्वर में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि बागेश्वर, बैजनाथ और जागेश्वर को पांचवें धाम के रूप में विकसित किया जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने आठ साल के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का कार्य किया है। 130 करोड़ भारतवासी मेरा (पीएम) परिवार है, इसलिए मैं हर देशवासी की समृद्धि, सम्मान और कल्याण के लिए कार्य करता रहूंगा।
बागेश्वर ब्लॉक सभागार में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के समाज कल्याण, परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने 101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह चौहान के साथ ही पोषण अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना के लाभार्थियों और प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तंबाकू मुक्त अभियान में बेहतर काम के लिए कपकोट के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, गोविंद सिंह दानू, हेमा देवी, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, प्रभारी डीएम सीएस इमलाल, एसपी अमित श्रीवास्तव आदि थे।
भाजपाइयों ने कहा आठ साल में हुए हैं ऐतिहासिक फैसले
बागेश्वर। केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी भाजपा के प्रदेश मंत्री बलवीर सिंह घुनियाल, जिला कार्यक्रम प्रभारी मथुरा प्रसाद, सह प्रभारी राजेंद्र राठौर, शेर सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार ने आठ वर्षों में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। संवाद

बागेश्वर में केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में स्वाधीनता सेनानी राम सिंह ?- फोटो : BAGESHWAR