फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PM Modi's Guru Reached At Bageshwar

भद्रतुंगा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक गुरु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
PM Modi's Guru Reached At Bageshwar
कपकोट पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक गुरु का स्वागत करते लोग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक गुरु महामंडलेश्वर अभिरामदास त्यागी रविवार को भद्रतुुंगा पहुंचे। वे करीब 10 दिन तक सरयू नदी के उद्गमस्थल, सरमूल, भद्रतुंगा और सहस्त्रधारा में ठहरेंगे। इस दौरान वह मां सरयू और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर साधना करेंगे।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर त्यागी को सरमूल और भद्रतुंगा में आकर आध्यात्मिक शांति मिलती है। इससे पूर्व पिछले वर्ष मई-जून में उन्होंने भद्रतुंगा में साधना की थी। सरमूल को विश्व मानचित्र पर पहचान दिलाने के लिए कार्य रही सरमूल, सहस्त्रधारा, भद्रतुंगा विकास समिति के सलाहकार दयाल सिंह कुमल्टा सहित अन्य भक्तों ने कपकोट पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी के पारिवारिक गुरु का भव्य स्वागत किया। कुछ देर ठहरने के बाद वह सीधे भद्रतुंगा के लिए रवाना हो गए। सलाहकार कुमल्टा ने बताया कि महामंडलेश्वर त्यागी रुद्रप्रयाग से होकर यहां पहुंचे हैं। उनके साथ देश के विभिन्न प्रांतों के भक्तजन भी आए हैं। महामंडलेश्वर त्यागी करीब 10 दिनों तक यहां रुक सकते हैं, हालांकि उन्होंने अपने ठहरने के कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन और साधु-संतों के भद्रतुंगा और सरमूल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि धीरे-धीरे भद्रतुंगा और सरमूल पर्यटन के क्षेत्र में पहचान बना रहा है। हर साल देश-विदेश के लोग यहां घूमने और आध्यात्मिक शांति का अनुभव करने आने लगे हैं। पावन सरयू नदी का उद्गम स्थल सरमूल, सहस्त्रधारा कपकोट के दूरस्थ गांव झूनी से आगे पड़ता है। सरमूल जाने के लिए बागेश्वर से पतियासार तक पक्की सड़क है। पतियासार से भद्रतुंगा तक पांच किमी कच्ची सड़क बनी है। वहां से सात किमी की पैदल दूरी पर सहस्त्रधारा है। सरमूल की एक पहाड़ी से जल सौ धाराओं में विभक्त होकर नीचे गिरता है, जहां जलधारा गिरती है, उस स्थान को सहस्त्रधारा कहा जाता है। सहस्त्रधारा में सरयू माता सहित अन्य देवी देवताओं के मंदिर बने हैं। वहीं भद्रतुंगा में भगवान शिव का मंदिर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed