फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PM Model Village of Bageshwar

बागेश्वर के 16 गांव बनेंगे पीएम आदर्श गांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
PM Model Village of Bageshwar
बागेश्वर। जिले के 16 गांव प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत संवारे जाएंगे। इन गांवों का कायाकल्प केंद्रीय सहायता से होगा। जिले में चयनित गांवों में 10 गांव बागेश्वर ब्लॉक और तीन-तीन गांव गरुड़ और कपकोट विकासखंड के हैं। केंद्र सरकार से राज्य के 13 जिलों के 191 गांवों को पीएम आदर्श गांव बनाने के लिए 20.45 करोड़ की रकम समाज कल्याण विभाग को मिली है।
विज्ञापन

फिलहाल जिले को इस मद में एक करोड़ रुपये मिले हैं। समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पीएम आदर्श ग्राम योजना में नियमानुसार उन गांवों का चयन किया गया है, जिनकी जनसंख्या पांच सौ से अधिक हो और एससी के 50 प्रतिशत लोग उन गांवों में रहते हों। योजना के तहत गांवों में 10 बिंदुओं में विकास के कार्य होने हैं। इनमें पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य-पोषण, समाज सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें, आवास, विद्युत, स्वास्थ्य ईंधन, कृषि, वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण, कौशल विकास कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन

विकासखंड-चयनित गांव
विकासखंड बागेश्वर- सिमकुना, अनर्सा, चौगांवछीना, भटखोला चक किमखोली, ओखलीसिरौद, भेरूचौबट्टा, घटगाड़, सैंज, झड़कोट, आरे,
विकासखंड गरुड़- लखनी, लमचूला, उड़खुली
विकासखंड कपकोट- चचई, रिखाड़ी, चौड़ा
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम के लिए चयनित गांवों में प्रथम चरण की सर्वे चल रही है। शासन से इस मद में एक करोड़ रुपये की राशि मिली है। सर्वे पूरी होने के बाद विकास के काम शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एनएस गस्याल, जिला समाज कल्याण अधिकारी बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed