फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pleasent Weather In Bageshwar

बारिश और बर्फबारी के बाद खुला मौसम, निखरी धूप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Pleasent Weather In Bageshwar
बागेश्वर के मजुवा टॉप में बर्फबारी के बाद निकली धूप तो निखर गई प्राकृतिक छटा। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दो दिन की बर्फबारी और बारिश के बाद मौसम खुलने के बाद चटक धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। कपकोट की पिंडर घाटी की पहाड़ियां अब भी बर्फ से लकदक हैं। बर्फ पिघलने के दौरान चल रही सर्द हवाओं के चलते क्षेत्र में लोगों को ठंड का सामना करना करना पड़ रहा है। हालांकि निचलते इलाकों में मौसम साफ होने के बाद दिन के समय मौसम सुहावना रहा। वहीं मौसम खुलने के बाद तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। जिला मुख्यालय को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में मौसम का मिजाज बदल गया था। जिसके बाद से ऊंचाई वाले इलाकों बोरबलड़ा, खाती, वाछम, बदियाकोट, धूर आदि स्थानों पर बर्फबारी हुई। वहीं निचले इलाकों में लगातार बारिश जारी रही। रविवार की सुबह तक बागेश्वर में पांच मिमी, कपकोट में 10 मिमी और गरुड़ तहसील में 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश और बर्फबारी के चलते जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया था। हालांकि, रविवार को जिला मुख्यालय में सुबह करीब 10 बजे के बाद धूप निकल आई। जिसके बाद लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं, कपकोट की पिंडर घाटी में अब भी पहाड़ियों से बर्फ नहीं पिघली है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इधर, मौसम विभाग ने फिलहाल मौसम के साफ रहने की उम्मीद जताई है। जिसके चलते लोगों को जल्द ठंड से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed