{"_id":"5db8719b8ebc3e01416b4da3","slug":"please-improve-the-condition-of-the-road-bageshwar-news-hld3620170197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तो सड़क सुधार दो साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तो सड़क सुधार दो साहब
विज्ञापन
कांडा के ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह बदहाल हो गई है सड़क।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा/बागेश्वर। कांडा क्षेत्र की सड़कें बरसात में उधड़ चुकी हैैं। कई पुलिया भी टूट चुकी हैं। इस कारण ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीमार, घायलों को डोली में रखकर लाना पड़ रहा है। पिछले माह तक विभागीय अधिकारी बारिश और आदर्श चुनाव आचार संहिता को बाधक बता रहे थे लेकिन अब ऐसी कोई बाधा नहीं है। इसलिए ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से सड़कों को शीघ्र सुधारने की मांग की है।
----
क्या कहते हैं ग्रामीण
मंतोली-कांडा-मंतोली रोड के शुरुआती हिस्से में ही कई जगह डामर उखड़ गया है। कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इनको भरकर सड़क को समतल किया जाना चाहिए। - नंदनसिंह भंडारी, ग्राम ढनोलासेरा
--
कांडा-सुनारगांव-बजीना-मिथुनकोट-रिखाड़ी मोटरमार्ग पर भी कई जगह गड्ढे हो गए हैं। किमी सात और आठ पर वाहन चलाने में बहुत परेशानी हो रही है। - गंगालाल वर्मा, ग्राम सुनारगांव
विज्ञापन
--
विजयपुर-खंतोली-सानीउडियारमोटर मार्ग पर कई जगह डामर उखड़ गया है। इससे पोखरी गांव के लोग भी परेशान हैं। इन पर चलना खतरे से खाली नहीं है। - हीरा सिंह कर्म्याल, ग्राम मिथुनकोट
--
खंतोली-कभाटा होकर सानीउडियार में मिलने वाली सिमकूना-बाजड़ रोड खस्ताहाल है। इसके किनारे पैरापिट आदि सुरक्षा कार्य भी करवाने की जरूरत है। - सुनील कुमार, ग्राम सिमकूना-बाजड़