{"_id":"f4a0608151789ba9ebd3637e7c152880","slug":"players-will-take-part-in-the-badminton-tournament-bageshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगे बागेश्वर के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगे बागेश्वर के खिलाड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
देहरादून में 15 जुलाई को होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बागेश्वर की टीम भी भाग लेगी। यह ओपन प्रतियोगिता 19 साल आयु वर्ग में होगी।
विज्ञापन
बागेश्वर जिले की छह सदस्यीय टीम में जिज्ञासु पंत, कविराज मर्तोलिया, शंकर गड़िया, विजय खत्री, विनोद दानू और सुभाष शामिल हैं। टीम को रविवार को बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हरीश खेतवाल और कमलेश तिवारी ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
विज्ञापन