फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pirul slipped into death of woman

पिरूल में फिसल कर महिला की मौत

Sat, 21 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 21 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। शुक्रवार जिला मुख्यालय से लगे कठायतबाड़ा की एक महिला घर के पास गिरे पिरूल को हटा रही थी कि पिरूल में उसका पांव फिसल गया और वह रपट कर पिंडारी सड़क में गिर गई। परिजन उसे तुरंत 108 नंबर एंबुलेंस सेवा से जिला अस्पताल लाए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।कठायतबाड़ा गांव के बहादुर राम की पत्नी कमला देवी (30) घर के पास पिरूल हटा रही थी। वहां उसका पांव फिसल गया और वह लड़क कर पिंडारी सड़क में गिर गई। परिजन गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतका का पति वाहन चलाता है। उसके दो छोटे छोटे बच्चे हैं। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मृतका के आश्रितों को अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed