फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pink toilet will be built through authority, park will be built

Bageshwar News: प्राधिकरण के माध्यम से बनेंगे पिंक टॉयलेट, बनेगा पार्क

Sat, 29 Apr 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 29 Apr 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Pink toilet will be built through authority, park will be built
बागेश्वर। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने संयुक्त निरीक्षण के बाद जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अधीन आने वाले पुराने भवनों के मरम्मत कार्य की अनुमति देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के माध्यम से महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। जिला कार्यालय के नीचे पार्क, व्यू प्वाइंट, कैफे, व्यू प्वाइंट तक पहुंच मार्ग, लाइटिंग के साथ ही सौंदर्यीकरण करने की बात कही।
विज्ञापन

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि कौसानी के अल्मोड़ा जिले में आने वाले क्षेत्रों के नक्शे अल्मोड़ा प्राधिकरण से ही पास होंगे। मंडलायुक्त ने जिला मुख्यालय के मंडलसेरा में मास्टर प्लान के चिह्नित कम्युनिटी स्ट्रक्चर के परिवर्तन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गरुड़ के सुनियोजित विकास के लिए शासन का प्रस्ताव भेजा जाए। बोर्ड बैठक में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बॉक्सिंग रिंग बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त ने छोटी-छोटी पार्किंग विकसित करने के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। कहा बागेश्वर में वर्षभर पर्यटक आते हैं, इसको ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे, जिसमें केवल महिला कार्मिकों की ही तैनाती होगी। बैठक में डीएम अुनराधा पाल, एडीएम सीएस इमलाल, एसडीएम हर गिरि, एसडीएम मोनिका, वरिष्ठ कोषाधिकारी जुनैद अहमद,, ईई पेयजल निगम वीके रवि, पालिका के ईओ सतीश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
रोजगारपरक योजनाओं को प्राथमिकता दें अधिकारी
बागेश्वर। मंडलायुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को ढांचागत विकास के साथ ही रोजगारपरक योजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि जिले में कीवी के साथ ही सेब, बेमौसमी सब्जी को बढ़ावा दिया जाए, ताकि काश्तकारों की आय में वृद्धि हो सके। जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने आयुक्त को बताया कि जिले में 100 एकड़ में कीवी उत्पादन किया जा रहा है। अगले पांच वर्ष में दो सौ एकड़ में कीवी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में लगभग सात सौ क्विंटल कीवी उत्पादन हो रहा है। जिससे काश्तकार 80 से 90 लाख की आय अर्जित कर रहे हैं। बताया क छह एकड़ में सेब का पौधरोपण किया गया है। मत्स्य अधिकारी मनोज मियान ने बताया कि कपकोट क्षेत्र में वर्ष 2019-20 में ट्राउट मछली उत्पादन प्रारंभ किया गया। 76 मत्स्य पालकों ने सौ क्विंटल से अधिक ट्राउट मछली का उत्पादन कर 25 लाख से अधिक मुनाफा प्राप्त किया है। मंडलायुक्त ने पर्यटन, शिक्षा समेत तमाम विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में डीएम अनुराधा पाल समेत तमाम विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed