{"_id":"62894d2de76e35c10c1e23687ade767a","slug":"pindari-street-full-of-debris-disrupted-traffic-for-an-hour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडारी सड़क पर मलबा भरा, यातायात एक घंटा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडारी सड़क पर मलबा भरा, यातायात एक घंटा बाधित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
Updated Thu, 20 Aug 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को निर्माणाधीन पिंडारी सड़क पर आरे के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा भर गया। इस कारण सड़क पर पौने घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। बाद में ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर मलबा हटाया। इसी के बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
उधर भारी बारिश से पोथिंग गांव में भूस्खलन से एक घर खतरे की जद में आ गया है। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने आपदा प्रभावित रेवती घाटी के बुरमोला गांव का भ्रमण कर क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब छह बजे निर्माणाधीन पिंडारी सड़क के आरे काभड़भ्योल के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आकर सड़क में भर गया। इससे सड़क पर यातायात पौने घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बाद में ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर मलबा हटाया। उधर कपकोट के पोथिंग गांव में दो दिन पहले हुई बारिश से भूस्खलन हो गया।
इससे प्रकाश चंद्र पुत्र हिम्मत राम के मकान को गंभीर खतरा हो गया है। पीड़ित ने शासन प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई। विधायक ललित फर्स्वाण ने आपदा प्रभावित रेवती घाटी के बड़ेत ग्राम पंचायत के बुरमोला का भ्रमण कर क्षति का जायजा लिया।
उन्होंने मलबे में डूबे प्रभावितों के घर, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों और मलबे में पटे उपजाऊ खेतों को देखा। विधायक ने भारी बारिश से क्षतिग्रस्त प्राइमरी विद्यालय का भी मौका मुआयना किया। उन्होंने प्रभावितों का हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विधायक ने तहसीलदार को प्रभावितों की हर संभव सहायता करने और गधेरों के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने के लिए दैवी आपदा प्रबंधन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया ने प्रभावितों को दी गई सहायता का ब्यौरा दिया। भ्रमण में विधायक के साथ कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष दीपक गढ़िया, महिमन गढ़िया, भूपेश ऐठानी, प्रह्लाद मर्तोलिया, भवान सिंह कोरंगा, लक्की ऐठानी और जगत कोरंगा आदि थे।