फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pindari put jam on the road two hours

पिंडारी मार्ग पर दो घंटे लगाया जाम

Wed, 15 Apr 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 15 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Pindari put jam on the road two hours

अनर्सा से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर बुधवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जुलूस निकालकर पिंडारी मार्ग के अनर्सा तिराहे पर जाम लगा दिया। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के दौरान सड़क के तीनों ओर एक किमी की दूरी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में बारात के कई वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि वह दुकान हटने पर ही जाम खेालेंगी। बाद में एडीएम हरबीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि वह जिलाधिकारी को सारी स्थिति से अवगत कराकर आगे का हल खोजेंगे। एडीएम के आश्वासन पर महिलाएं मान गईं। उन्होंने कहा कि वे दुकान हटाकर ही मानेंगी, मांग नहीं मानी तो आत्मदाह करने से भी नहीं चूकेंगी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह साढे़ नौ बजे जिला पंचायत सदस्य जानकी मेहता, अनर्सा की ग्राम प्रधान गीता देवी और महिला मंगल दल की अध्यक्ष पुष्पा देवी के नेतृत्व में अनर्सा, देवलचौंरा, ग्वाड़, हरसीला, कन्यालीकोट, बैसानी और चचई गांव से बड़ी संख्या में महिलाएं नारेबाजी करती हुई पिंडारी मार्ग के अनर्सा तिराहे पर धमक गईं। करीब दो घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों छोटे बड़े वाहन फंसे रहे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह शराब की दुकान को लेकर परेशान हैं। शराब के कारण गांवों का सुख चैन छिन चुका है। कई लोगों की अकाल मृत्यु हो चुकी है। दुकान तस्करी का मुख्य केंद्र है। उन्होंने कहा कि दुकान नहीं हटी तो सत्ताधारी दल को अगले चुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एडीएम हरबीर सिंह को महिलाओं ने ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने दुकान नहीं हटने पर जिला कार्यालय मेें आंदोलन करने की चेतावनी दी। एडीएम ने महिलाओं से कहा कि वह मामले में जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। उनके निर्देश पर पर ही आगे की कार्रवाई होेगी। उसके बाद साढ़े 11 बजे जाम खोला गया।

सभा और जाम लगाने वालों में चचई के ग्राम प्रधान केशव राम, नान कन्यालीकोट की प्रधान विमला देवी, देवलचौंरा महेश सिंह, पूर्व प्रधान दीवान सिंह खेतवाल, महिला मंगल दल सुमटी की अध्यक्ष तारा देवी, ग्वाड़ कमला देवी, देवलचौंरा जया देवी, सन गंगा देवी, चित्रा देवी, रेखा, रेनु, खिमुली, रेनु, मोहनी, गंगा, गोपाल सिं, हिम्मत सिंह, अन राम, नारायण सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।


भराड़ी में महिलाओं ने सिसुन की टहनी के साथ निकाला जुलूस
भराड़ी बाजार से अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों को तुरंत हटाने की मांग को लेकर आंदोलित महिलाओं ने बिच्छू घास लेकर जोरदार नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि बाजार से दुकान शीघ्र नहीं हटाई गई तो आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी यदि जनप्रतिनिधियों ने उनका साथ नहीं दिया तो उनको भी इलाके में नहीं घुसने दिया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, गोपुली देवी, रेवती, खष्टी, उषा दानू, बसंती, कौशल्या देवी लीला गढ़िया, विमला गढ़िया, मधु ऐठानी, नंदी, रीता ऐठानी, पुष्पा  देवी, मुन्नी, प्रेमा आर्या, रीता देवी, गीता ऐठानी, कुंथी कोरंगा और गोपुली देवी, नंदी ऐठानी, पुष्पा देवी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed