{"_id":"698a217f607fc7acd20eca5f","slug":"pilots-from-nainital-district-dominate-the-national-paragliding-competition-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-122181-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में नैनीताल जिले के पायलटों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में नैनीताल जिले के पायलटों का दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। पांच दिवसीय राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में नैनीताल जिले के पायलटों का दबदबा रहा। पहले तीनों स्थान पर भीमताल के पायलटों ने कब्जा किया। समापन दिवस पर डीएम आकांक्षा कोंडे और एसपी चंद्रशेखर आर घोडके ने भी जालेख से केदारेश्वर तक उड़ान का आनंद लिया।
प्रतियोगिता में 92 पायलटों ने पंजीकरण कराया था जिसके सापेक्ष 78 ने भागीदारी की। 55 पायलटों ने सभी चारों राउंड पूरे किए। प्रदेश से चार महिलाओं समेत 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मनीष उप्रेती ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए 1,00,000 रुपये का पुरस्कार जीता। दूसरे स्थान पर रहे मनीष भंडारी को 50,000 रुपये और तीसरा स्थान हासिल करने वाले पंकज कुमार को 30,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में भागीदारी कर रही पांच महिला पायलटों को 5,000-5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। समापन दिवस के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, डीएम कोंडे, एसपी घोडके, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी और ब्लॉक प्रमुख भावना शाही ने पुरस्कार वितरण किया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, एसडीएम अनिल चन्याल, राम चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।