{"_id":"59cfc5054f1c1bb8538b524f","slug":"pile-of-garbage-sweeping-the-swachh-bharat-abhiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहे कूड़े के ढेर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहे कूड़े के ढेर
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sat, 30 Sep 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
कपकोट के ब्लॉक मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर लगा कूड़े का ढेर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत के विभिन्न हिस्सों में लगे कूड़े के ढेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहे हैं। कूड़े के समय पर नहीं उठने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। व्यापारियों और नागरिकों ने कूड़े के शीघ्र नहीं उठने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
नगर पंचायत के ब्लाक कार्यालय के प्रवेश द्वार और वार्ड नंबर दो के मंडलसेरा क्षेत्र में कूड़ेदान के पास कूड़ा सड़कों पर फैला हुआ है। कूड़े से उठने वाली दुुर्गंध से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों और व्यापारियों ने बताया कि नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र इधर-उधर का कूड़ा लाकर कूड़ेदानों में छोड़ जाते हैं। लेकिन उसे अन्यत्र नहीं हटाते।
विज्ञापन
कूड़ा नहीं उठने से आवारा जानवर कूड़े को सड़कों पर फैला देते हैं। उन्होंने कूड़े को शीघ्र नहीं हटने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, विशन गढ़िया, सुंदर ऐठानी, मान सिंह कपकोटी और रमेश कपकोटी आदि शामिल हैं। इधर, नगर पंचायत की अध्यक्ष चंपा देवी ने कहा कूड़ा शीघ्र हटाने के लिए पर्यावरणमित्रों को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन