फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Photography Workshop in Kausani

फोटोग्राफी कार्यशाला में दिखी प्रसिद्ध छायाकारों की कला की झलक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Photography Workshop in Kausani
कौसानी में आयोजित फोटोग्राफी कार्यशाला में फोटो प्रदर्शनी को निहारते फोटोग्राफर। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी में बुरांश रिट्रीट में आयोजित आठवीं लैंडस्केप फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न हो गई है। कार्यशाला में विभिन्न राज्यों से आए 25 छायाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। फोटोग्राफरों के चित्रों की प्रदर्शनी को देखने स्थानीय लोग भी आए। समापन दिवस पर आयोजन समिति की ओर से सभी छायाकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

फोटोग्राफी कार्यशाला के अंतिम दिन प्रसिद्ध छायाकार पद्मश्री अनूप साह के नेतृत्व में छायाकारों ने बागरी गांव का भ्रमण कर वहां की सुंदरता को कैमरों में कैद किया। फोटोग्राफी के बाद अनूप साह के कालिंदी खाल अभियान की डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। स्लाइड शो के माध्यम से वहां की आकर्षक तस्वीरों का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धारवाड़ कर्नाटक से आए छायाकार अशोक मंसूर ने कार्यशाला में अपनी खींची गई बेहतरीन तस्वीरें दिखाईं। जयपुर के उमेश गोगना ने फोटोशॉप के माध्यम से चित्रों में निखार लाने की विधि के बारे में व्याख्यान दिया। आयोजक थ्रीश कपूर ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और कैैलाश मानसरोवर पर प्रकाशित पुस्तक भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने कार्यशाला में बिताए समय को बेहतरीन बताया और कौसानी, बैजनाथ आदि स्थानों की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। आयोजक थ्रीश कपूर ने कहा कि यह स्थान छायाकारों के लिए बेहद मुफीद है। कार्यशाला में भोपाल से अफजल खान, देहरादून से अमिताभ थपलियाल, प्रवेश नौटियाल, नोएडा से महेश कुमार, इंदौर से विवेक दुबे, संजय गुजराती, चेतन अरिहन्न, पुणे से नीलांजना मुखर्जी, लखनऊ से ज्ञान प्रकाश, अरुणा सिंह आदि ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed