फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PG will be in college basketball court: Aetani

पीजी कॉलेज में बनेगा बास्केटबॉल कोर्ट: ऐठानी

Thu, 03 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 03 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

 राजकीय पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ हुई। मुख्य अतिथि  जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने कॉलेज में बास्केट बॉल का कोर्ट बनाने की घोषणा की। 800 मीटर दौड़ में  बलवंत सिंह और पूजा पहले स्थान पर रहे।

विज्ञापन

उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया।  उन्होंने भाविष्य निर्माण में खेलों की उपयोगिता की चर्चा की। ऐठानी ने कॉलेज में बास्केट बॉल कोर्ट बनाने की घोषणा की। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बलवंत सिंह, यशवंत सिंह, छात्रा वर्ग में पूजा नेगी,  पूजा गड़िया क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही। संचालन डॉ. बीसी तिवारी और जयंत सिंह भाकुनी ने किया। वहां पर जिला खेल अधिकारी संजीव कुमार पौरी, प्राचार्य डॉ. एससी पंत  डॉ. दीपा गोबाड़ी, उप खेल अधिकारी जुवैद अहमद, डॉ. शरद भट्ट, डॉ. रंजना साह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. दीपा कुमारी, हरीश मेहरा, कुंदन नेगी आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed