{"_id":"62acc5864953344b631f7e14","slug":"petrol-crisis-in-bageshwar-bageshwar-news-hld46623797","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल के लिए पंपों पर टूट पड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल के लिए पंपों पर टूट पड़ रहे लोग
विज्ञापन
बागेश्वर के मालरोड स्थित पंप पर पेट्रोल का टैंकर आते ही तेल लेने उमड़े बाइक चालक। संवाद न्यूज एजे
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में पेट्रोल की किल्लत जारी है। पंपों में पेट्रोल पहुंचते ही वाहनों की लंबी कतार लग रही है। पेट्रोल लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय के मालरोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल का टैंकर पहुंचा। पंप में पेट्रोल उतरने के दौरान ही लोगों का वाहनों के साथ जमावड़ा लगने लगा था। पेट्रोल भरवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पंप पर पहुंच गए। पंप पर इतनी अधिक भीड़ जमा हो गई कि सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी। लोगों की भीड़ को देखते हुए दोपहर में कुछ देर के लिए मालरोड का पंप बंद करना पड़ा। पंप संचालक कर्मचारियों के लंच के कारण पंप को बंद करना बता रहे थे जबकि अमूमन लंच के लिए पंप बंद होता नहीं है। नगर के बिलौना और अन्य पंपों से भी शुक्रवार को पेट्रोल मिलने से राहत मिली। संवाद
गेलन में डीजल और पेट्रोल देने पर रोक
गरुड़ (बागेश्वर)। ईंधन की बढ़ती मांग के मद्देनजर तहसील क्षेत्र के एकमात्र पेट्रोल पंप के संचालक ने डीएसओ के निर्देश पर गेलन और बोतलों में डीजल और पेट्रोल देना बंद कर दिया है। पंप संचालक ने बताया कि प्रभारी डीएसओ हर गिरि ने संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से बोतल और गेलनों में पेट्रो पदार्थों को देना बंद कर दें। संवाद
विज्ञापन
चौखुटिया में दो दिन से पेट्रोल खत्म
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया के एकमात्र पेट्रोल पंप पर दो दिन से पेट्रोल खत्म है, जिसके चलते वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने यात्री सीजन को देखते हुए पेट्रोल की आपूर्ति शीघ्र सुचारु कराने की मांग की है।