{"_id":"62ab757381fbf6541338db0f","slug":"petrol-crisis-in-bageshwar-bageshwar-news-hld466121561","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धता के अनुसार पेट्रोल वितरण करें पंप संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धता के अनुसार पेट्रोल वितरण करें पंप संचालक
विज्ञापन
बागेश्वर के मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने को लगी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में पेट्रोल की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। सभी पंपों में जरूरत से कम पेट्रोल है। दोपहर बाद अधिकतर पंपों में पेट्रोल समाप्त होने का बोर्ड टंग जा रहा है। पूर्ति विभाग ने पंप संचालकों को उपलब्धता के अनुसार पेट्रोल वितरण करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाने के लिए वाहनों की लंबी कतार लग रही है।
जिले में 11 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें आठ जिला मुख्यालय में है। सबसे अधिक परेशानी जिला मुख्यालय के लोगों को ही उठानी पड़ रही है। बुुधवार को नगर के मुख्य पंप में पूरे दिन पेट्रोल नहीं था। बृहस्पतिवार को पेट्रोल आया तो वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पंप में लगी भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर भी दिखा और माल रोड से एसबीआई तक जाम के हालात बन गए। वहीं, अन्य पंपों में भी कमोबेश यही हाल दिखा। हालांकि दूरदराज के पंपों की मुकाबले मुख्य बाजार के पंप में ही अधिक भीड़ दिखी। पंप में वाहनों के अलावा लोग बोतल लेकर भी पेट्रोल भरवाने के लिए पंप में आए। हालांकि प्रशासन की सख्ती के चलते पंप संचालकों ने बोतल में पेट्रोल देने से साफ इनकार कर दिया, जिसके कारण कई लोगों को निराश लौटना पड़ा।
दोपहर में समाप्त हुआ मुख्य बाजार के पंप में पेट्रोल
बागेश्वर। पेट्रोल की किल्लत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुख्य बाजार के पंप में दोपहर तक ही पेट्रोल समाप्त हो गया। सुबह आठ बजे से पंप में वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई थी, दोपहर करीब एक बजे तक पंप में पेट्रोल खत्म हो गया। पंप संचालक का कहना है कि उपलब्धता के अनुसार लोगों को सिर्फ जरूरत भर का ही पेट्रोल दिया गया, इसके बाद भी एक गाड़ी पेट्रोल आधे दिन में ही समाप्त हो गया है। हालांकि, पंप में रोजाना एक वाहन पेट्रोल आ रहा है, जिसके चलते शुक्रवार को लोगों को पंप से पेट्रोल मिल सकेगा। इधर, मुख्य पंप पर पेट्रोल समाप्त होने के बाद लोग नगर के बाहर बने पंपों की दौड़ लगाते रहे। संवाद
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों को उपलब्धता के आधार पर सीमित मात्रा में पेट्रोल वितरण करने को कहा गया है ताकि पेट्रोल किल्लत जैसे हालात न बने। बोतल में पेट्रोल ले जाकर कालाबाजारी करने की शिकायत भी मिल रही थी। बोतल या अन्य बर्तन में पेट्रोल नहीं देने के पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
हरगिरी, एसडीएम बागेश्वर
गरुड़ में सुबह दिक्कत, शाम को आपूर्ति
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ के एकमात्र पेट्रोल पंप में बृहस्पतिवार की सुबह डीजल और पेट्रोल का स्टॉक समाप्त होने से लोगों को कई दिक्कतों सामना करना पड़ा। दोपहर बाद ईंधन का वाहन पंप पहुंचा। पंप संचालक ने वाहन चालकों को बारी बारी से ईंधन वितरित किया। संवाद
अल्मोड़ा में एचपीसीएल के पंपों पर पहुंचा तेल
अल्मोड़ा। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के छह पंपों में बृहस्पतिवार को पेट्रोल, डीजल आने से वाहन चालकों को राहत मिली। सुबह से ही पंपों में तेल भराने आने वाले वाहन चालकों की भीड़ रही।
जिले मे एचपीसीएल के 10 पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत बनी हुई थी। जिला पूर्ति अधिकारी दिव्या पांडे के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को एचपीसीएल के गुरुड़ाबांज, दन्यां, कपीशा, कोसी, द्वाराहाट पेट्रोल पंपों में तेल पहुंच गया है। तेल पहुंचते ही पेट्रोल पंपों में पेट्रोल, डीजल भराने आने वालों की भीड़ रही। लोगों ने बताया कि पंपों में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल उपलब्ध होना चाहिए ताकि दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इधर, अभी भी ग्रामीण इलाकों के कुछ पंपों में तेल की किल्लत बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा है कि पंप स्वामी तीन दिन का तेल रिजर्व में मंगा ले।