{"_id":"59245ea54f1c1bd33c535c62","slug":"performed-by-the-sanskrit-dramas-the-audience-was-spellbound","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत नाटकों की प्रस्तुति से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत नाटकों की प्रस्तुति से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 23 May 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते जिला पंचायत अध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कपकोट का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी थे। छात्राओं ने गीत, नृत्य एवं संस्कृत नाटकों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। छात्रा भावना गड़िया ने वार्षिक आख्या पढ़ी। प्रधानाध्यापिका सुशीला बिष्ट ने विद्यालय की ओर से छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाएं और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। संस्कृत नाटकों की प्रस्तुति और कुमाऊंनी लोक नृत्य को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। समारोह में डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत, पूर्व समंवयक बलवंत कर्म्याल, चंद्रशेखर पाठक, बलवंत सिंह ऐठानी, दयाल चंद्र जोशी, गिरीश जोशी, चंद्र सिंह कपकोटी मौजूद थे।
विज्ञापन