{"_id":"61d88dc28202121be43862a1","slug":"people-sais-no-vote-unless-road-bageshwar-news-hld4502981101","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी दल-प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे सुखचौना के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी दल-प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे सुखचौना के लोग
विज्ञापन
बागेश्वर के सुखचौना में बाठक करते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पिथौरागढ़ जिले की सीमा से सटे महरगाड़ घाटी के सुखचौना ग्राम पंचायत के लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद किया है। उन्होंने एसडीएम और डीएम कार्यालय में इसकी सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क स्वीकृत होने के 6 साल बाद भी निर्माण कार्य पूरा न हुआ है। इसी के विरोध में वे लोग वोट नहीं करेेेंगे।
बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान केदार सिंह कोश्यारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम पंचायत के लोगों ने सड़क निर्माण न होने पर रोष प्रकट किया। लोगों ने एक स्वर से जन प्रतिनिधियों के विरोध का निर्णय लिया। कहा कि गांव के लोग किसी भी दल और प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे। नोटा भी विकल्प रहेगा। शुक्रवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों ने डीएम विनीत कुमार को ज्ञापन देकर कहा कि वर्ष 2016 में रमाड़ी से भकूना तक सड़क को स्वीकृति दी गई। छह साल में सड़क रमाड़ी से ह्यूंडुंगरा तक 3.5 किमी हिस्से में ही कटी है। ह्यूंडुंगरा से पालनाधूरा 4.5 किमी और छीड़िया से भकूना तक दो किमी हिस्से में सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।
सड़क न बनने से क्षेत्र के लोगों को सड़क तक आने के लिए साढ़े तीन किमी पैदल चलना पड़ता है। कहा कि सड़क निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधि लगातार आश्वासन देते रहे हैं, लेकिन सड़क का काम पूरा नहीं कराया गया। इससे खिन्न होकर ग्राम पंचायत के लोग आगामी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। इन लोगों ने कपकोट के एसडीएम पारितोष वर्मा को भी ज्ञापन दिया है। गांव में हुई बैठक में नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, चंचल सिंह, राजेंद्र राम, मनोज कुमार, राम सिंह, जीवन सिंह, चंद्र सिंह, ललित सिंह, बहादुर सिंह, लक्ष्मण सिंह, बलवंत सिंह, लछम सिंह, दीवान सिंह आदि मौजूद थे।