फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People's troubles increased due to the closure of roads

सड़कों के बंद होने से लोगों की मुसीबतें बढ़ीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
People's troubles increased due to the closure of roads
बागेश्वर में मलबे में तब्दील कपकोट-बघर सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अतिवृष्टि के कारण सड़कों के बंद होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कपकोट विकासखंड के कीमू, गोगिना क्षेत्र में आवश्यक सामान की किल्लत होने लगी है। हालांकि इन इलाकों में सितंबर तक का राशन पहले ही पहुंचा दिया गया था।
विज्ञापन

कपकोट-बघर सड़क लंबे समय से बंद होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सहकारी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मोहन सिंह, रघुवीर सिंह, गुलाब राम, राजेंद्र सिंह बघरी, कुंदन सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने बताया कि बघर गांव के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बना मोटर मार्ग एक माह से बंद पड़ा है। बघर, ढोक्टीगांव और दोबाड़ की एक हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो गई है। सड़क बंद होने से जिला मुख्यालय आने के लिए कई किमी की पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। बीमार और बुजुर्गों को डोली पर लाना पड़ रहा है। उन्होंने जिपं अध्यक्ष से सड़क को खुलवाने के लिए कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन

बागेश्वर में 17 सड़कें बंद
बागेश्वर। शुक्रवार को जिले की 17 सड़कों में यातायात बाधित रहा। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर-दफौट, धैना, जिंतोला-सलखन्स्यारी, रतमटिया-कौलाग, कठपुड़िया-सेराघाट, शामा-लीती, सानिगाड़-बास्ती, भानी-हरसिंग्याबगड़, धपोली-जेठाई, कमेड़ी देवी-भैंसूड़ी, मल्लाडोबा-नाघरस्टेट, जैंसर-रयूनीलखमार, शामा-लीती-गोगिना, हरसीला-पुडकुनी, रिखाड़ी-बाछम, कपकोट-कर्मी-तोली, कंधार-रौल्यिाना-लोहागड़ी सड़क में यातायात बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लोगों का आवासीय मकान ध्वस्त, पड़ोसियों के वहां ली शरण
बागेश्वर। जिले में तीन लोगों के आवासीय मकान ध्वस्त हो गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कांडा तहसील के सिमाली में दीपा देवी पत्नी स्वर्गीय शेखर चंद्र, गरुड़ के कज्यूली निवासी जीवन सिंह पुत्र मंगल सिंह, गरुड़ के हरिनगरी निवासी अंबुली देवी पत्नी गंगा राम और द्यौनाई निवासी पप्पू लाल पुत्र बची राम का मकान ध्वस्त हो गया है। सिलंगतोली निवासी सुंदर गिरी पुत्र देव गिरी का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रभावितों ने मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
50 गांवों में बिजली आपूर्ति नहीं हुई बहाल
बागेश्वर। शामा, बड़ेत, हरसिंग, बगड़, ऊलानी धार, सामा डाना, लीती, शामा, रिठकुला, सतगढ़, घुघती घोल, हाम्टी, कापड़ी, रातिरकेटी, मलखडुंगरचा, रिठकुला, सतगढ़, गोगिना, कीमू, रमादी, भनार समेत 40 गांवों की बिजली शुक्रवार को भी बहाल नहीं हुई। तीन दिन पहले पिथौरागढ़ जिले में लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति भंग हो गई थी। इन इलाकों को पिथौरागढ़ जिले से बिजली की आपूर्ति होती है। उधर, गरुड़ के चीतरोईया, डंडाखाल, मुंगरौं समेत 4 गांव और कपकोट क्षेत्र के लेखमोरा, घुरिया, किरमापानी, चचई, सुनौड़ा, सालीखेत में विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। लाइन मरम्मत का काम चल रहा है।

फोटो 14 बीजीएस 05, 06 पी
नौ घंटे बाद हुई बिजली आपूर्ति सुचारू
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। बृहस्पतिवार को बारिश के चलते सोमेश्वर घाटी और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत विभाग नौ घंटे बाद आपूर्ति सुचारु कर सका। बृहस्पतिवार सुबह 10:40 बजे सोमेश्वर घाटी और आसपास के करीब चार दर्जन से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति करने वाली 11 केवी की बिजली लाइन में खराबी आ गई थी। बिजली कर्मी दिनभर पेट्रोलिंग करते रहे। देर शाम को लाइन में आए फाल्ट का पता लगा। इसके बाद बिजली कर्मियों ने लाइन में आई खराबी को दूर किया। नौ घंटे बाद शाम 7:30 बजे क्षेत्र की आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed