{"_id":"63f5070e684095044e01176a","slug":"people-raised-thier-problems-bageshwar-news-c-8-1-60667-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बीडीसी बैठक में उठी पेजयल संकट, झूलते बिजली के तारों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बीडीसी बैठक में उठी पेजयल संकट, झूलते बिजली के तारों की समस्या
Tue, 21 Feb 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में समस्या रखते जनप्रतिनिधि। संवाद
बागेश्वर। ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में पेयजल संकट और झूलते बिजली के तारों का मुद्दा उठाया गया। जनप्रतिनिधियों ने लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। सीडीओ संजय सिंह ने अधिकारियों को बैठक में उठाई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समय पर उनका समाधान करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ओखलीसिरौद के ग्राम प्रधान ने सड़क मरम्मत का काम समय से पूरा करवाने, चौंरा की ग्राम प्रधान ने मोटर मार्ग की क्षतिग्रस्त दीवार से आवासीय भवन को बचाने, क्षेपं सदस्य सात ने अमसरकोट-सातरतबे मोटर मार्ग पर पैरापिट बनवाने, तरमोली के ग्राम प्रधान ने कठपुडियाछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की। सेरा के ग्राम प्रधान ने जल जीवन मिशन से सभी घरों में कनेक्शन देने, वलना के ग्राम प्रधान ने प्राकृतिक जल स्रोत से गांव में पेयजल आपूर्ति करने, चौगांवछीना के ग्राम प्रधान ने अधूरे पेयजल टैंक का निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग की।
चिड़ंग के प्रधान ने गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाने, फुलचौरी के प्रधान ने झूलते बिजली के तारों को दुरुस्त करने, छातीखेत के प्रधान ने तारों को छूकर गुजर रही टहनियों की लॉपिंग करवाने, भैरुचौबट्टा के प्रधान ने विद्यालय भवन की मरम्मत कराने, पुरकोट के प्रधान ने विद्यालय के शौचालय की मरम्मत कराने, खर्कटम्टा के प्रधान ने न्याय पंचायत स्तर पर दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने, भैरुचौबट्टा के प्रधान ने एएनएम सेंटर खोलने, बोहाला के प्रधान ने गांव में पीएचसी खुलवाने और तुनेड़ा के ग्राम प्रधान ने सिंचाई नहर की मरम्मत कराने की मांग की। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख पुष्पा रौतेला, कनिष्ठ प्रमुख चांदनी टम्टा, डीडीओ संगीता आर्या, एसडीएम हरगिरि, सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, डिप्टी सीएमओ हरीश पोखरिया समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोट
बीडीसी बैठक जनसमस्याओं को रखने का प्रमुख मंच है। बैठक में अमतौड़ा-नैल मोटर मार्ग पर डामरीकरण और कल्वर्ट निर्माण कराने की मांग रखी है। लंबे समय से चली आ रही समस्या अधिकारियों के सम्मुख उठाने के बाद इसके जल्द समाधान की उम्मीद है।
ललित मोहन सिंह परिहार, ग्राम प्रधान नैल।
फोटो 21 बीजीएस 18 पी
कोट
गैराड़ से भैरुचौबट्टा सड़क की मांग को बैठक में रखा गया है। बैठक में आने से पूर्व क्षेत्रवासी कई समस्याएं सामने रख देते हैं। बीडीसी के माध्यम से लोगों को जल्द समस्याओं के समाधान की उम्मीद रहती है। बैठक में मौजूद अधिकारियों तक भी सीधे समस्या पहुंच जाती है।
प्रशांत नगरकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बुड़घुना।
गैर हाजिर रहे अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश
बागेश्वर। बीडीसी बैठक में अधिकारियों के गैर हाजिर रहने को लेकर सीडीओ संजय सिंह ने गंभीरता से लेते हुए दो अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने बताया कि सभी अधिकारियों को पूर्व से ही क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद रहने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद कुछ अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे। दूरभाष से जानकारी प्राप्त करने पर कुछ अधिकारी मेडिकल अवकाश या अन्य जरूरी कार्य के कारण शहर से बाहर होने पाए गए लेकिन लोनिवि कपकोट और सिंचाई विभाग कपकोट के अधिशासी अभियंताओं के बैठक में नहीं आने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद