फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People raised problems.

तहसील दिवस में सड़क, बिजली, संचार, स्वास्थ्य के मुद्दे उठे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
People raised problems.
शामा उप तहसील में तहसील दिवस पर जनसमस्याएं सुनते एसडीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। शामा उप तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्रवासियों ने सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, संचार, शिक्षा आदि की 11 शिकायतें दर्ज कराईं। एसडीएम पारितोष वर्मा ने संबंधित विभागों को जल्द से जल्द तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों का निराकरण करने के लिए कहा।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील दिवस का शुभारंभ करते हुए एसडीएम वर्मा ने कहा कि तहसील दिवस का उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका निराकरण करना है। कार्यक्रम में शामा, भनार, माजखेत, लाथी, रातिरकेटी, लीती आदि गांवों से लोग पहुंचे। ग्रामीण हरीश सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान कुंदन सिंह कोरंगा, लक्ष्मण सिंह, प्रेम सिंह, देव सिंह, बलवंत सिंह, दिनेश सिंह आदि ने मानसून के दौरान क्षेत्र में पैदा हुए बिजली संकट का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

मानसून काल में क्षेत्र की सड़कें भी बदहाल हो गई हैं। कई सड़कों पर सुरक्षा दीवार, कल्वर्ट आदि का प्रबंध नहीं किया गया है जिसके कारण बारिश के दौरान भूस्खलन से सड़कें प्रभावित हो रही हैं। बारिश होते ही क्षेत्र में यातायात ठप होना आम हो गया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचार की सुविधा लचर होने से आने वाली समस्या बताई। स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम वर्मा ने कहा कि बारिश के दौरान सड़कों के बंद होने पर उन्हें जल्द खुलवाने की व्यवस्था की गई है। बिजली की क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों का समय पर त्वरित निदान करने के लिए कहा। शिविर में कृषि, समाज कल्याण, उद्योग विभाग, उद्यान, स्वास्थ्य सहित तमाम विभागों के प्रतिनिधियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर तहसीलदार पूजा शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed