फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people protested for diverting kunti gadhera

कुंती गधेरे को डायवर्ट करने के खिलाफ प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
people protested for diverting kunti gadhera
बागेश्वर में कुंती गधेरे को डायवर्ट किए जाने पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के भागीरथी बाईपास के पास कुंती गधेरे को डायवर्ट कर आबादी की ओर किए जाने पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय महिलाओं और लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। लोगों ने गधेरे के पानी को डायवर्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडलसेरा क्षेत्र के लोगों ने डीएम विनीत कुमार, विधायक चंदन राम दास और नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल को ज्ञापन सौंपकर कहा कि भागीरथी बाईपास पर कुछ लोगों ने जेसीबी मशीन की मदद से कुंती गधेरे को डायवर्ट कर आबादी की ओर कर दिया है। बरसाती नाले के कारण लोगों के घरों को खतरा पैदा हो गया है। नाले के साथ आने वाले भारी बोल्डर और मलबे के कारण जान-माल को क्षति पहुंचने का खतरा बना हुआ है। कहा है कि लोगों को आपदा से बचाने के लिए पत्थर और मलबे को जाली लगाकर रोकने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कहा है कि बरसाती नाले के पानी को दो भागों में बांटने से गधेरे का रौद्र रूप कम हो जाएगा। लोगों ने गधेरे को डायवर्ट करने वालों पर कार्रवाई न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां दुर्गा मेहता, गीता मेहता, राधा कालाकोटी, मालती देवी, रमेश चंद्र उपाध्याय, नीमा मेहता, प्रेमा कर्म्याल, दिव्या देवी, मुन्नी मेहता, रमा देवी, प्रेमा कर्म्याल, बसंती देवी, तुलसी देवी, संगीता कालाकोटी, सुमन मलड़ा, दीपा मलड़ा, ममता मलड़ा, मोहनी मलड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मलबा रोकने के लिए पत्थर लगाने पर झगड़ा करने का आरोप
बागेश्वर। भाटनोकोट दुगथाना निवासी एक व्यक्ति ने सड़क से गिर रहे मलबे को रोकने के लिए पत्थर लगाने के दौरान दो लोगों पर झगड़ा और मारपीट की कोशिश करने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को डीएम विनीत कुमार को सौंपे ज्ञापन में नंदन सिंह ने कहा है कि बालीघाट-धरमघर सड़क पर भाटनोकोट के पास सड़क के नीचे उसका मकान है। सड़क के मलबे से उसके मकान ऊपर खेत को नुकसान पहुंचा है। इसकी रोकथाम को लेकर उसने पत्थर लगाए हैं, जिस पर गांव के दो लोग उससे झगड़ा कर रहे हैं। कहा है कि उसे मारने के लिए उसके घर तक भी आ रहे हैं। उसने मलबा रोकने और संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed