फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People protested by banging canisters in front of the water institute

Bageshwar News: लोगों ने जल संस्थान के सामने कनस्तर बजाकर किया प्रदर्शन

Tue, 25 Jun 2024 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 25 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
People protested by banging canisters in front of the water institute
बागेश्वर के जल संस्थान कार्यालय परिसर में कनस्तर बजाकर प्रदर्शन करते मेहनरबूंगा के लोग। संवाद - फोटो : छत्ता भृंग की प्यूपा से वयस्का तक की विभिन्न अवस्थाएं।

विज्ञापन

बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के मेहनरबूंगा में पेयजल संकट गहराने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान कार्यालय के सामने कनस्तर बजाकर प्रदर्शन किया। जल्द पेयजल किल्लत दूर नहीं होने पर पेयजल योजना के पंप पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।


सोमवार को वेणीमाधवा वार्ड के मेहनरबूंगा के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि पहले पेयजल योजना नहीं होने से लोग परेशान थे। लोगों की मांग को देखते हुए करीब पांच साल पहले मेहनरबूंगा-पुलिस लाइन पेयजल योजना बनाई गई थी, लेकिन अब भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को एक किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। बताया कि पेयजल योजना का टैंक मात्र 10 किलोलीटर का बना है जबकि आबादी लगातार बढ़ रही है। टैंक की क्षमता कम होने से लोगों को नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रवासियों ने पेयजल टैंक की क्षमता बढ़ाकर 50 किलोलीटर करने और उपभोक्ताओं को नियमित पानी दिए जाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व प्रधान रमेश राज, अर्जुन देव, प्रेम राम, देवेंद्र कुमार, नीरज कुमार, अनिल कुमार, जीवन लाल, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed