{"_id":"5c61adbdbdec2259c006a0aa","slug":"people-protested-against-the-installation-of-mobile-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलौना वार्ड में मोबाइल टावर लगाने से भड़के लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलौना वार्ड में मोबाइल टावर लगाने से भड़के लोग
Mon, 11 Feb 2019 10:45 PM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
डमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलौना वार्ड की एससी बस्ती के पास एक कंपनी द्वारा मोबाइल टावर खड़ा करने से लोग भड़क गए हैं। गुस्साए लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य शीघ्र रुकवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
एसडीएम को दिए ज्ञापन में बिलौना वार्ड के लोगों ने कहा है कि एक मोबाइल कंपनी निर्माणाधीन रोडवेज डिपो के समीप मोबाइल टावर खड़ा कर रही है। इससे इसके समीप रह रहे अनुसूचित जाति के परिवारों में आक्रोश है। कहा कि कंपनी ने टावर लगाने के लिए अभी तक किसी से भी अनापत्ति नहीं ली है। उनका कहना है कि टावर लग गया तो इससे फायदा कम तो खतरे अधिक होंगे। अधिक रेडीशन निकलने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
लोगों ने एसडीएम से मौका मुआयना कर निर्माण कार्य रोकने और मोबाइल टावर को अन्यत्र लगाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सभासद भूपेंद्र सिंह सुयाल, रमेश प्रकाश पर्वतीय, ओम प्रकाश टम्टा, भुवन प्रसाद, कुंदन प्रसाद, लीला देवी, सोहन कुमार गढ़िया, हरीश चंद्र, दयाकृष्ण, ममता और बबीता देवी शामिल हैं। एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन