फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People protested against giving mining lease in Nagharsahu, Chamrauda, Tunera

नाघरसाहू, चमरौड़ा, टुनेरा में खनन पट्टा देने के विरोध में खड़े हुए लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
People protested against giving mining lease in Nagharsahu, Chamrauda, Tunera
बागेश्वर। नाघरसाहू, चमरौड़ा, टुनेरा, बहाली में खनन पट्टे के लिए आवेदन करने की सूचना से इलाके के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने एनओसी में फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर खनन पट्टा जारी न करने की मांग की है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्नल बीएस रावत के नेतृत्व में डीएम विनीत कुमार को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि नाघरसाहू, चमरौड़ा, टुनेरा, बहाली में खनन पट्टा जारी करने के लिए जिला कार्यालय में फाइल लगाई गई है। फाइल में उन ग्रामवासियों के हस्ताक्षर किए गए हैं, जो गांव में रहते ही नहीं हैं। अनापत्ति देने वाले कई लोगों की जमीन इन गांवों में नहीं है। गांव के लोगों को झूठ बोलकर, प्रलोभन देकर एनओसी पर हस्ताक्षर करने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा है कि उपरोक्त गांव नाघर साहू के अलग-अलग तोक हैं। इन गांवों की जमीन उपजाऊ है। पशु चारे के लिए इलाके के लोग इन्हीं तोकों पर निर्भर हैं। बताया है कि गांव के लोगों ने एक मार्च 2019, 27 सितंबर 2012, 29 सितंबर 2009 को डीएम कार्यालय में खड़िया लीज पर आपत्ति लगाई थी। कहा है कि इन तोकों में खनन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इस समस्या का स्थायी समाधान कर देना चाहिए। ज्ञापन में प्रकाश नगरकोटी, तेज सिंह नगरकोटी, नवीन सिंह नगरकोटी, चंद्रभान सिंह नगरकोटी, आनंद सिंह रावत, बचै सिंह रावत, हयात सिंह रावत, हरीश नगरकोटी, भूपाल सिंह रावत, प्रताप सिंह रावत, जगदीश सिंह रावत, बहादुर सिंह नगरकोटी आदि के हस्ताक्षर हैं। डीएम ने इन लोगों को प्रकरण की छानबीन कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed