{"_id":"64b4411c6bc1eedb07026324","slug":"people-protest-for-demands-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-304-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: लोकसभा चुनाव से पहले रेल लाइन का काम शुरू करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: लोकसभा चुनाव से पहले रेल लाइन का काम शुरू करो
Mon, 17 Jul 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। टकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने रेल लाइन निर्माण की मांग के लिए जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
रविवार को तहसील परिसर में संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने रेल लाइन निर्माण की मांग के लिए नारेबाजी की। संघर्ष समिति की अध्यक्ष दफौटी, संरक्षक डाॅ. प्रताप सिंह गढ़िया, बंशीधर जोशी, प्रवक्ता हयात सिंह मेहता, संयुक्त सचिव केशवानंद जोशी ने कहा कि सरकार लोकसभा चुनाव से पहले रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू करा दे। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में नीमा पांडेय, सरस्वती गैलाकोटी, विक्रम सिंह डियोड़ी, हेमलता, संजना विश्वकर्मा, मूनम जोशी, विनय जोशी, रमेश प्रकाश पर्वतीय आदि मौजूद थे। संवाद