फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People pface problems due to lack of doctoors.

Bageshwar News: रेडियोलॉजिस्ट और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कब होगी तैनाती

Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
People pface problems due to lack of doctoors.
कपकोट तहसील में एसडीएम मोनिका को ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
कपकोट/बागेश्वर। सीएचसी कपकोट में विशेषज्ञ चिकित्सकों और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए कांग्रेस मुखर हो गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर कराने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गढ़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मोनिका को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि सीएचसी में छह के सापेक्ष एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती अब तक नहीं हो सकी है। एएनएम के 37 पदों के सापेक्ष केवल 25 नियुक्त हैं। एक फार्मासिस्ट तैनात है। अस्पताल में एक्सरे मशीन नहीं है। लोगों को एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। जन औषधि केंद्र में दवाएं नहीं मिल रही हैं। 2021 में भवन का शिलान्यास होने के दो साल बाद भी निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कपकोट के आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कांग्रेस लंबे समय से संघर्ष कर रही है। जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो 20 मार्च से तहसील मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। वहां कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, क्षेपं सदस्य चामू सिंह देवली, सभासद प्रवीण ऐठानी, दीपक ऐठानी, नरेंद्र कोरंगा, प्रहलाद सिंह, गणेश ऐठानी, भूपेश दानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed