{"_id":"5f493f328ebc3e175d11e5c4","slug":"people-of-pindarghati-raised-demand-for-solutions-to-problems-bageshwar-news-hld3949474178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडरघाटी के लोगों ने उठाईं समस्याओं के समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडरघाटी के लोगों ने उठाईं समस्याओं के समाधान की मांग
विज्ञापन
कपकोट के बदियाकोट में बैठक में लोगों की समस्या जानते ब्लॉक प्रमुख प्रमुख दानू। संवाद न्यूज एजें?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने पिंडरघाटी के कालू, बदियाकोट, किलपारा, तीख क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना। क्षेत्र के लोगों ने बिजली और संचार असुविधा का मामला प्रमुखता से उठाया।
क्षेत्र के लोगों ने कहा कि इलाके में 25 साल पहले विद्युतीकरण हो चुका है लेकिन कभी भी नियमित रूप से बिजली नहीं मिलती है। संचार व्यवस्था भी खस्ताहाल है। बिजली और संचार की उचित सुविधा न होने से हिमालयी क्षेत्र से सटे इन गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र एक सप्ताह के भीतर दीनदयाल विद्युतीकरण योजना से जुड़ जाएगा।
मोबाइल नेटवर्क के लिए ओएफसी बिछाने का कार्य चल रहा है। संचार सुविधा में सुधार हो जाएगा। उन्होंने किलपारा में फील्ड निर्माण के लिए 1.80 लाख, तीख के गोलू मंदिर में टिनशेड निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये देने की घोषणा की। भ्रमण में जोध सिंह, प्रधान महेश दानू, हिम्मती देवी, गोविंद सिंह, बसंत देव, माधो बसेड़ा, सोनू दानू आदि मौजूद थे।