फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People not aware on 81 issues of Karona

लापरवाही:करोना संक्रमण के 81 मामले, डेढ़ हजार चालान के बाद भी लोग सजग नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
People not aware on 81 issues of Karona
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में कोरोना संक्रमण 81 सामने आने के बाद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के प्रति गंभीर नहीं हैं। यह हाल तब है, जब सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने के नियम का पालन न करने पर पुलिस और प्रशासन की टीम डेढ़ हजार लोगों का चालान कर चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को सप्ताह के पहले दिन भी बागेश्वर में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखीं। बाजार, बैंक, एटीएम हर जगह लोग सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति गंभीर नहीं दिखे। पुलिस, प्रशासन भी इस भीड़ को काबू कर पाने में नाकाम दिखाई दे रहा है। हालांकि पुलिस, प्रशासन के लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोगों से बार-बार अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

मास्क न पहनने वालों का चालान किया जा रहा है। जगह-जगह पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी भी भीड़ पर काबू नहीं कर पा रही है। एसबीआई, अल्मोड़ा अर्बन बैंक समेत नगर के विभिन्न बैंकों में सप्ताह के पहले दिन ग्राहकों की खासी भीड़ जमा थी। बाजार में भी लोगों का रेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed