फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People Need help

बरसात में ध्वस्त मकान का नहीं मिला मुआवजा, पूर्व विधायक ने उठाए सवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
People Need help
कांडा तहसील के बड़गांव में ध्वस्त खुशाल सिंह का मकान। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांडा तहसील के ग्राम पंचायत चौनाला के बड़गांव में बारिश के दौरान ध्वस्त मकान का मुआवजा न मिलने से प्रभावित परिवार परेशान हो गया है। मकान रहने लायक नहीं रह गया है। प्रभावित परिवार ने गांव में रिश्तेदार के वहां शरण ले रखी है। प्रभावित परिवार को मुआवजा न मिलने पर कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने सवाल खड़े करते हुए सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

आठ सितंबर को बारिश के दौरान बड़गांव के भूपाल सिंह का मकान ध्वस्त हो गया था। भूपाल सिंह का मात्र एक कमरे का मकान था। वह ध्वस्त होने से भूपाल सिंह का परिवार बेघर हो गया है। परिवार ने रिश्तेदार के वहां शरण ले रखी है। भूपाल सिंह ने बताया मुआवजे के लिए कई बार विधायक, एसडीएम, आपदा प्रबंधन विभाग से आवेदन कर दिया है लेकिन मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण का कहना है कि विगत दिनों उन्होंने बड़गांव के भ्रमण के दौरान भूपाल सिंह के मकान को देखा है। मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। प्रशासन मुआवजा देने में आनाकानी कर रहा है। इस प्रकरण से सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली सामने आ गई है। उन्होंने कहा है कि ध्वस्त मकान का मुआवजा नहीं दिया गया तो प्रभावित परिवार के साथ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़गांव के भूपाल सिंह का मकान किन कारणों से क्षतिग्रस्त हुई है। इसकी पड़ताल कराई जाएगी। यदि मकान बरसात में ध्वस्त हुआ है और आपदा के मानकों में आता है तो मुआवजा दिलाया जाएगा।
हरगिरि एसडीएम बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed