फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People in the square drinking water crisis deepens

पीपलचौक में गहराया पेयजल संकट

Sun, 22 Nov 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 22 Nov 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन

 जिला मुख्यालय से सटी मंडलसेरा ग्राम पंचायत के पीपलचौक क्षेत्र में नौ दिन से पेयजल की आपूर्ति ठप है। नलों में पानी न आने के कारण लोगों में गुस्सा है। संयुक्त जन कल्याण समिति ने पेयजल संस्थान के अधिशासी अभियंता पानी दिलाने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेेतावनी दी है।

विज्ञापन


संयुक्त जन कल्याण समिति पीपल चौक मंडलसेरा के पदाधिकारियों ने ईई को सौंपे ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत के भुल्यूड़ा पीपलचौक क्षेत्र के नलों में नौ दिन से पानी नहीं आ रहा है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार भी पानी नहीं मिला है। विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से उन्हें जानबूझकर पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


 पानी के लिए उन्होंने कई बार शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन टालमटोल की नीति से उनकी समस्या नहीं सुलझी है। लोग गधेरों के दूषित पानी का सहारा लेने को मजबूर हैं। जिससे बीमारी फैलने की आशंका है। उन्होंने चेेतावनी दी कि यदि पानी की आपूर्ति शीघ्र सुचारु न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष भूपाल सिंह देवली, संरक्षक हीरा सिंह टाकुली, संरक्षक दीवान सिंह दानू आदि शामिल हैं। इधर ईई केएस खाती ने कहा कि संबंधित जेई को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed