फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People feel haapy beacause the van reached to village.

अंतिम गांव कीमू पहुंची गाड़ी, खुशी से झूम उठे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
People feel haapy beacause the van reached to village.
कपकोट के अंतिम गांव कीमू में वाहन पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख, पूर्व विधायक और पूर्व जिपं अध्यक्ष का ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट विकासखंड के अंतिम गांव कीमू तक सड़क कटान का काम पूरा हो गया है। ब्लॉक प्रमुख और पूर्व विधायक पहली बार वाहन से गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने ढोल, दमाऊ की थाप पर झूमते हुए फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। गांव तक सड़क पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक, पूर्व विधायक और ब्लॉक प्रमुख का आभार जताया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव और ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने 15 अक्तूबर 2021 को सड़क का भूमिपूजन कर कटान का काम शुरू करवाया था। आठ महीने में सड़क कटान का काम पूरा हो गया है। पांच किमी लंबी सड़क के कटान में 90 लाख रुपये का खर्च हुआ है। ब्लॉक प्रमुख दानू ने बताया कि पूर्व विधायक के कार्यकाल में कपकोट विधानसभा में सड़कों का जाल बिछा है। कीमू सड़क का कटान होने के बाद अब क्षेत्र के अंतिम गांव के लोग भी यातायात सुविधा से जुड़ जाएंगे। सड़क कटान के बाद पहली बार वाहन लेकर गांव पहुंचे तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे। गांव में किसी समारोह जैसे जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और प्रमुख दानू का भव्य स्वागत किया और सड़क कटान के लिए विधायक सुरेश गढ़िया, जिपं अध्यक्ष बसंती देव सहित प्रदेश सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख और पूर्व विधायक से सड़क के अवशेष दो किमी और पिथौरागढ़ के नामिक को जोड़ने के लिए प्रस्तावित तीन किमी सड़क का कटान भी जल्द शुरू करवाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, उमेद शाही, पूर्व प्रमुख मनोहर राम, ग्राम प्रधान ममता देवी, प्रकाश रौतेला, दुर्गा मेहता, भवान सिंह, दान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed