{"_id":"66902a0989bf3e90b80bb6b4","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-101168-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मांगें पूरी होने तक धरना देंगे लाहुरघाटी के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मांगें पूरी होने तक धरना देंगे लाहुरघाटी के ग्रामीण
Fri, 12 Jul 2024 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। लाहुरघाटी के डाकघट में पांच सूत्री मांगों को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन सोलहवें दिन भी जारी रहा। आंदोलित ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर हुई सभा में गरुड़ से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता भैरव नाथ टम्टा ने कहा कि लाहुरघाटी में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और संचार का बुरा हाल है। घाटी के दूरदराज के बच्चे इंटर तक की शिक्षा लेने के लिए अपने गांव से दस किमी पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। पांडुस्थल घाटी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। सरकार ने पांडुस्थल को पर्यटन के मानचित्र में शामिल नहीं किया है। घाटी के मार्गों का हाल बुरा है। धरने पर आनंद कुवर चंपा आर्या, प्रताप सिंह, भगवत राम आदि बैठे हैं। संवाद
विज्ञापन