{"_id":"681a50669d09b9362b05ab21","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-115342-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब-बीयर बार खोलना धामी सरकार की पहाड़ उजाड़ नीति : हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब-बीयर बार खोलना धामी सरकार की पहाड़ उजाड़ नीति : हरीश रावत
Tue, 06 May 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 06 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कौसानी जैसे पर्यटन स्थल, बाबा बैजनाथ और कोट भ्रामरी मां की पावन स्थली में शराब और बीयर बार खोलना धामी सरकार की पहाड़ उजाड़ की नीति है। मंगलवार को पूर्व सीएम हरीश रावत मेलाडुंगरी हेलीपैड पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
हरीश रावत ने कहा कि सरकार ने खनन और शराब माफिया को बढ़ावा देने का कार्य किया है। भाजपा के शासनकाल में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मां-बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है। पहले अंकिता भंडारी हत्याकांड, अब नैनीताल की घटना ने दिल को झकझोर दिया है।
उन्होंने कहा कि यह मेरी न्याय यात्रा है। धामी सरकार में युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। 2027 में कांग्रेस दोबारा उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से आएगी। पूर्व सीएम ने कहा कि नगर पंचायत की जीत को एक अच्छी शुरुआत बताते हुए नगर को स्वच्छ बनाने में भावना वर्मा का साथ देने के लिए कहा।
विज्ञापन
एक निजी होटल में कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत गरुड़ की अध्यक्ष भावना वर्मा ने उनको पुष्प गुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साहित्यकारों ने भी माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। साहित्यकार मोहन जोशी ने भ्रामरी वंदना.. घर घर में तेरी आरती, थानों-थानों त्यर दी जलन, सुरेंद्र वर्मा ने अपनी रचना, तुम हो कलम, तुम हो कलम, कुछ तो राज खोलो कलम, तू चुप क्यों है तू मौन क्यों है रचना प्रस्तुत की।
पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण ने कहा कि समाज को जोड़ने और पहाड़ के विकास और हर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि यहां आकर पूर्व सीएम ने उनका मनोबल बढ़ाया है।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर हरीश ऐठानी, जिलाध्यक्ष काग्रेस भगत डसीला, आनंद रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस गिरीश कोरंगा, राजेंद्र टगड़िया, हेम वर्मा, साहित्यकार आशा बुटोला, माया गोस्वामी, प्रेमा भट्ट, हेम तिवारी, ओम फुलारा, चंद्र शेखर बडसिला सहित कई लोग मौजूद रहे।