{"_id":"67dc592d121df880f70a4671","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-114162-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: शराब की दुकानों पर गहराया विरोध तो बैकफुट पर आया आबकारी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: शराब की दुकानों पर गहराया विरोध तो बैकफुट पर आया आबकारी विभाग
Thu, 20 Mar 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। आबकारी विभाग जिले में नई शराब की दुकानें खोलने के लिए विज्ञप्ति निकालने के बाद बैकफुट पर आ गया। सोशल मीडिया पर नई दुकानों की चर्चा, कांग्रेस पार्टी का विरोध देखते हुए विभाग ने प्रेस नोट जारी कर नई दुकानें नहीं खोलने की बात कही है। हालांकि विभाग के स्पष्टीकरण देने तक बात काफी आगे बढ़ चुकी थी। इसको लेकर जिले की राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।
कपकोट, कांडा, दुगनाकुरी और गरुड़ तहसील क्षेत्रों में देसी और विदेशी मदिरा की नई दुकानें खुलने की सुगबुगाहट के बाद कांग्रेस ने सबसे पहले विरोध किया था। बुधवार को विज्ञप्ति निकलने से पहले ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी के नेतृत्व में कपकोट में कांग्रेसियों ने बैठक कर विरोध शुरू किया। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने पहले सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट कर शराब की दुकानों को खोलने पर व्यंग्य किया। विज्ञप्ति प्रकाशित होने के बाद अन्य संगठन भी विरोध में खड़े हो गए। लगातार बढ़ते विरोध के बीच कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया भी लोगों के निशाने पर आ गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ता उनके बचाव में पोस्ट करने लगे। पूर्व विधायक फर्स्वाण ने कहा कि मामले में जिस तरह से विधायक को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, वह निंदनीय है। उन्हें स्वयं आगे आकर अपनी बात को स्पष्ट तौर पर रखना चाहिए था। हालांकि हलचल बढ़ने के बाद जिला आबकारी अधिकारी ने प्रेस नोट जारी कर लोगों से विज्ञप्ति को निरस्त समझने की अपील कर दी।
जिले में नई विदेशी मदिरा की दुकानों को खोलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। सभी गतिविधियां वर्तमान नीति और नियमों के अनुसार ही संचालित की जा रही हैं। पूर्व में प्रकाशित विज्ञप्तियों को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
हरीश चंद्र कुमार, जिला आबकारी अधिकारी, बागेश्वर
विपक्ष शराब की दुकानें खोलने को लेकर झूठ फैलाने का काम कर रहा है, कपकोट विधानसभा क्षेत्र में कहीं शराब की नई दुकान नहीं खुलने जा रही है। आबकारी विभाग को विज्ञप्ति जारी करने के बारे में संपूर्ण दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया है।
सुरेश गढ़िया, विधायक, कपकोट