{"_id":"67db0ed32a6ae21e65019300","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-114141-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आधी से कम सड़क पर हुआ डामर, वह भी आठ माह में उखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आधी से कम सड़क पर हुआ डामर, वह भी आठ माह में उखड़ा
Thu, 20 Mar 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र की दूबागाड़ा-करासीबूंगा सड़क के डेढ़ किमी में आठ महीने पहले हुआ डामर उखड़ने लगा है। सड़क के आधे से अधिक हिस्से को डामरीकरण का इंतजार है। कच्ची सड़क पर बने गड्ढों के बीच सफर करने में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्ष 2018 में करासीबूंगा, करासीघट गांवों को जोड़ने के लिए मैग्नेसाइट जाने वाली सड़क से पांच किमी लंबी दूबागाड़ा-करासीबूंगा सड़क का कटान किया गया था। पिछले साल जून में सड़क में डामरीकरण की शुरूआत हुई। एक साल बीतने से पहले ही सड़क का डामर कई जगहों पर उखड़ने लगा है। अब भी करीब साढ़े तीन किमी सड़क पर अब तक डामरीकरण होना है।
सड़क के बीच में पड़ने वाले नाले में एक पुल का निर्माण भी किया जाना है। सड़क में हुए अधूरे कार्य और डामर उखड़ने के कारण क्षेत्रवासियों को रोजाना आवाजाही में दिक्कत उठानी पड़ रही है।