{"_id":"67db0fe70d35eb0cf40b72e4","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-114132-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: व्यापारियों ने किया डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: व्यापारियों ने किया डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन
Thu, 20 Mar 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल ने 26 महीने से बंद पड़ी झूला पुल की मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत कराने और व्यापारियों को पानी का बिल पूर्ववत दिए जाने की मांग तेज कर दी है। व्यापारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग की।
व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने बताया कि झूला पुल को बंद किए दो साल से अधिक का समय बीत गया है। पुल की मरम्मत के लिए 53 दिन पहले डीपीआर भी बन चुकी थी। इसके बावजूद अब तक बजट स्वीकृत नहीं किया गया है।
कहा कि पुल बंद होने से कत्यूर बाजार से दुग बाजार का सीधा संपर्क कटा हुआ है। यहां दुकान चलाने वाले व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने जल संस्थान की ओर से चाय के खोखे और छोटे ढाबे चलाने वाले व्यापारियों को हजारों का बिल थमाने का भी विरोध किया।
विज्ञापन
कहा कि व्यापारी आय से अधिक बिल आने से परेशान हैं। व्यापारियों ने डीएम से 72 घंटे के भीतर रुपये स्वीकृत कराते हुए झूला पुल की मरम्मत का काम शुरू करवाने और पानी के बिल पूर्व की भांति देने के लिए विभाग को निर्देशित करने की मांग की। इस मौके पर उपाध्यक्ष हेम जोशी, सचिव पुष्कर किरमोलिया, सह सचिव राहुल साह, सोनू चौधरी आदि मौजूद रहे।