{"_id":"67d1cd94ffec515cc70cda3d","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-114003-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: हल्द्वानी, दून से 13 यात्री आए, गरुड़ से गए सिर्फ चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: हल्द्वानी, दून से 13 यात्री आए, गरुड़ से गए सिर्फ चार
Wed, 12 Mar 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मेलाडुंगरी हेलीपैड से देहरादून और हल्द्वानी के लिए शुरू हुई हेलीसेवा के दूसरे दिन दोनों सेवाएं चलीं। हालांकि दून और हल्द्वानी से आने वाले यात्रियों की संख्या के सापेक्ष बाहर जाने वालों की संख्या बेहद कम रही।
बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे हल्द्वानी से पांच यात्रियाें को लेकर हेलिकॉप्टर मेलाडुंगरी पहुंचा। वापसी में कोई यात्री नहीं होने पर खाली गया। दोपहर 12 बजे देहरादून से दो यात्रियों को लेकर आया हेलिकॉप्टर भी वापसी में खाली गया। दोपहर 1.40 बजे चार यात्रियों को लेकर गरुड़ पहुंचे हेलिकॉप्टर को भी वापसी में यात्री नहीं मिले। हल्द्वानी से शाम चार बजे दो यात्रियों को लेकर आए हेलिकॉप्टर में चार यात्री सवार होकर गए। हैरिटेज एविएशन के प्रबंधक अभिलाष पटवाल ने बताया कि गरुड़ के लिए दोनों सेवाओं में 13 यात्री आए थे। वापसी में केवल हल्द्वानी के लिए चार सवारियां गईं। संवाद