{"_id":"67d1cc622068c3d9c30f4aed","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-113994-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रोडवेज ने दिल्ली रूट पर शुरू की अस्थायी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रोडवेज ने दिल्ली रूट पर शुरू की अस्थायी बस सेवा
Wed, 12 Mar 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। होली पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे प्रवासियों को रोडवेज ने सौगात देते हुए अस्थायी बस सेवा शुरू की है। डिपो ने विशेष रूप से होली के लिए दिल्ली रूट पर बस का संचालन शुरू किया है। होली मनाकर प्रवासियों के लौटने तक बस सेवा चलती रहेगी।
वर्तमान में रोडवेज डिपो से दिल्ली रूट पर तीन बस सेवाओं का स्थायी संचालन किया जाता है। इस बार नई बसों के होने से त्योहार मनाने घर लौटने वालों की काफी भीड़ थी। इसे देखते हुए डिपो ने बागेश्वर-दिल्ली रूट पर बस सेवा शुरू की है। रोजाना सुबह साढ़े नौ बजे बस बागेश्वर से दिल्ली के लिए जाएगी। डिपो के कार्यशाला प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मंगलवार से सेवा शुरू की गई है। होली के बाद वापस महानगरों की ओर लौट रहे प्रवासियों की संख्या पर ही बस का संचालन निर्भर करेगा। फिलहाल होली के बाद पांच-छह दिन तक बस का संचालन करने की योजना है। संवाद