{"_id":"6774348794cd4e9fb804879c","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-112183-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गांव में हुआ खड़िया खनन तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गांव में हुआ खड़िया खनन तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण
Tue, 31 Dec 2024 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के चौड़ास्थल गांव में खड़िया खनन की सुगबुगाहट से ग्रामीणों में आक्रोश है। नाराज ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर गांव में खनन की स्वीकृति नहीं देने की मांग की। ग्रामीणाें की सहमति के बिना खनन किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
मंगलवार को ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि काफली कमेड़ा, पेठी और चौड़ास्थल गांव आपदा की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इसके बावजूद गांव में खड़िया खनन की तैयारी की जा रही है। ग्रामीण पूर्व से ही खनन का विरोध कर रहे हैं। दो महीने पूर्व खनन के विरोध में आंदोलन भी किया गया है। आंदोलन के बाद ग्रामीणों को गांव में खनन नहीं करने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि अब गांव में खनन की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों ने डीएम से समस्या का संज्ञान लेकर समाधान करने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, नंदन सिंह दानू, भगवती देवली, चंद्रा देवी, दुर्गा सिंह देवली, चामू सिंह देवली आदि मौजूद रहे। संवाद