{"_id":"6758810b470f2f231804fde5","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-111706-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: घटिया निर्माण सामग्री देख डीएम नाराज, एई और जेई का स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: घटिया निर्माण सामग्री देख डीएम नाराज, एई और जेई का स्पष्टीकरण तलब
Tue, 10 Dec 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने कपकोट में सड़कों पर चल रहे सुधारीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सौंग-मुनार सड़क की सुरक्षा दीवारों में घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने की शिकायत पर फील्ड अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सहायक अभियंता और अवर अभियंता का स्पष्टीकरण तलब किया। पोलिंग- गैरखेत सड़क में हुए डामरीकरण में गुणवत्ता में कमी दिखने पर नाराजगी जताते हुए लोनिवि के ईई को सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए।
मंगलवार को डीएम भटगांई ने पहले सौंग-मुनार सड़क का निरीक्षण वहां चल रहे सुधारीकरण के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने चीराबगड़-पोथिंग सड़क में चल रहे सुधारीकरण का निरीक्षण कर डामरीकरण का कार्य जल्द शुरू करवाने के लिए कहा। पीएमजीएसवाई के ईई को गुणवत्ता से कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्यों का जायजा लेकर कार्यस्थल पर पारदर्शिता रखने और नागरिक सूचना पट्ट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए।
डीएम ने फरसाली में प्री फेब्रिकेट विधि से बने केंद्रीय विद्यालय भवन और स्थायी विद्यालय के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। केंद्रीय विद्यालय के अधूरे निर्माण कार्य को समय पर पूरा करते हुए शौचालय, पेयजल, बिजली सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। विकास कार्यों में लापरवाही और उदासीनता पर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम अनुराग आर्या, ईई पीएमजीएसवाई अंबरीश रावत, लोनिवि अमित पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गुनगुनी धूप में बैठकर बच्चों से किए सवाल, प्रधानाध्यापक को लगाई फटकार
बागेश्वर। डीएम भटगांई ने प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र फरसाली का निरीक्षण किया। उन्होंने गुनगुनी धूप में बाहर बैठकर पढ़ाई कर रहे बच्चों से वार्ता की। बच्चों से सवाल पूछे और उनकी जिज्ञासा को शांत किया। स्कूल के शौचालय में ताला लगा देखकर डीएम ने नाराजगी जतो हुए प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई और मौके पर ताला खुलवाया।
डीएम भटगांई ने बच्चों से पढ़ाई को लेकर बात की। विद्यालय में मिलने वाले मध्याह्न भोजन के बारे में भी जानकारी ली। प्रधानाचार्य को निर्धारित मैन्यू के हिसाब से बच्चों को भोजन देने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया जिसके अनुसार विद्यालय में अध्ययनरत 26 बच्चों में से 24 बच्चे उपस्थित पाए गए। उन्होंने कहा कि बच्चों की दी जाने वाली सुविधाओं में समझौता नहीं किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में पंजीकृत आठ बच्चों में से छह उपस्थित थे। डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। कार्यकर्ता ने बताया कि केंद्र में कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं है।