{"_id":"66df36ce309338081c0c7e65","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-109506-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नाजिर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नाजिर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
Mon, 09 Sep 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने कपकोट तहसील का औचक निरीक्षण किया। कई खामियां पाए जाने पर नाराजगी जताई और एक महीने में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कहा। तहसील में लगे अग्निशमन उपकरण के एक्सपायर पाए जाने और कार्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर नाजिर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम भटगांई के निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं मिली। जगह-जगह गंदगी का अंबार देखकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। साफ-सफाई के उचित प्रबंध और कार्यशैली में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने तहसील में आने वाले लोगों की समस्या का निस्तारण करने के लिए कहा। तहसील के कार्यालय अभिलेखों, राजस्व रिकार्डों और पत्रावलियों को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने आपदा प्रबंधन के तहत रखे उपकरणों का समय-समय पर परीक्षण और मॉक ड्रिल कराने के लिए कहा। उपकरणों का संचालन करने वाले आपरेटरों की सूची बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलों में प्रोफेशनल वर्क पर जोर देने, प्रत्येक कर्मचारी को परिचय पत्र जारी करने, पटलों पर कार्यरत कर्मचारियों के कार्यों और दायित्वों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। अलमारी के अंदर रखी पत्रवालियों का ब्योरा बाहर चस्पा करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनुराग आर्या, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
महिला समूहों को मत्स्य पालन के लिए करें प्रेरित : डीएम
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने मत्स्य विभाग की समीक्षा की। उन्होंने मत्स्य पालकों की आजीविका मजबूत करने के लिए एकीकृत कलस्टर को बढ़ावा देने के लिए कहा। जगथाना को ट्राउट वैली के रूप में विकसित करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को भी मछली पालन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
डीएम भटगांई ने कहा कि जिले में मत्स्य पालन से आजीविका संवर्धन की अपार संभावनाएं है। उन्होंने मत्स्य पालन विभाग को मनरेगा, एनआरएलएम के साथ समन्वय कर कार्ययोजना बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए। सहायक निदेशक मनोज मियान ने मत्स्य विभाग की ओर से जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी दी और मछली पालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे लोगों के बारे में बताया। बैठक में सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
वेबसाइट अपडेट नहीं करने पर सूचना विज्ञान अधिकारी तलब
बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिले की वेबसाइट अपडेट नहीं करने पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को तलब किया। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर जिले की एनआईसी वेबसाइट को अपडेट करने के निर्देश दिए। डीएम भटगांई ने एनआईसी वेबसाइट को तत्काल प्रभाव से अद्यतन कर वेबसाइट में विभागीय अधिकारियों के नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भी वेबसाइट पर अपडेट कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज और एल वन, एल टू स्तर पर लंबित शिकायतों की रिपोर्ट दैनिक रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश शिकायत प्रकोष्ठ को दिए हैं। संवाद