{"_id":"66cb6edad47f425a370ea7ea","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-109101-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया
Sun, 25 Aug 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट बना हुआ है। नगर पंचायत के तीन वार्ड और कपकोट गांव के आधे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित है। सड़क किनारे वाले क्षेत्रों में जल संस्थान टैंकर से पानी बांट रहा है लेकिन सड़क से दूरी वाले लोगों को प्राकृतिक स्रोतों से पीने का पानी जुटाना पड़ रहा है।
मानसूनी बारिश के दौरान पेयजल योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में पेयजल संकट बना है। चार दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। ऐठाण, भराड़ी, बमसेरा, पालीडुंगरा समेत कपकोट गांव के कुद तोक में पेयजल किल्लत अधिक होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि हर साल मानसून काल में पेयजल संकट पैदा हो जाता है। बारिश के कारण नदी का पानी भी प्रदूषित है। लोगों के पास प्राकृतिक स्रोत और हैंडपंप से ही पानी जुटाने का विकल्प है। क्षेत्रवासियों ने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
इधर, जेई नीरज हरड़िया ने बतया कि क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत चल रही है। विभाग की ओर से जल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकर से पानी वितरित किया जा रहा है। जल्द समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।