{"_id":"669ffe8faa13cd6a5c0b5e74","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-108231-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पुरानी नाली क्षतिग्रस्त, घरों में घुस रहा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पुरानी नाली क्षतिग्रस्त, घरों में घुस रहा बारिश का पानी
Wed, 24 Jul 2024 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के वेणीमाधव वार्ड में नाली क्षतिग्रस्त होने के कारण बारिश का पानी घरों में घुस रहा है। जलभराव से परेशान लोगों ने नगरपालिका के ईओ को ज्ञापन देकर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
मंगलवार को ईओ को दिए ज्ञापन में क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वेणीमाधव वार्ड में नुमाइशखेत के पास बनी नाली को 15 साल से अधिक का समय हो गया है। नाली के चैंबर क्षतिग्रस्त हैं और कई स्थानों पर नाली टूट चुकी है। बारिश के दौरान नाली में पानी का बहाव तेज होने पर पानी क्षतिग्रस्त हिस्सों से मकानों की ओर बहने लगता है। 22 लोग नाली में हो रहे रिसाव के कारण प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने समस्या को देखते हुए नाली में आरसीसी ह्यूम पाइप डालकर मरम्मत कराने की मांग की। इस मौके पर माया साह, देवकी साह, कमला साह, दिव्या साह आदि मौजूद रहे। संवाद