{"_id":"665e15b9a6b3661deb0d940c","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-107000-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर-अल्मोड़ा एनएच पर पेड़ कटान से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर-अल्मोड़ा एनएच पर पेड़ कटान से लग रहा जाम
Tue, 04 Jun 2024 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 04 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर-अल्मोड़ा एनएच के चौड़ीकरण के लिए चिह्नित पेड़ों को काटने का काम शुरू हो गया है। पेड़ कटान से मार्ग पर लंबा जाम लग रहा है। पूरे दिन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने विभाग से पेड़ कटान के दौरान पौड़ीबैंड और काफलीगैर से रूट डायवर्ट करवाने की मांग की है।
कनगाड़छीना से बागेश्वर तक एनएच का चौड़ीकरण करने के लिए 6,000 से अधिक पेड़ काटे जाने हैं। सुबह से ही पेड़ कटान का काम शुरू हो रहा है जो शाम तक चल रहा है। पेड़ कटकर सड़क पर गिरने से सड़क में पूरे दिन कई बार जाम लग रहा है। सोमवार को भी पल-पल सड़क पर जाम लगता रहा। सुबह साढ़े छह बजे से लगे जाम में एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही। जाम में फंसे यात्री भुवन पांडेय ने बताया कि बागेश्वर से काफलीगैर जाने के लिए पौड़ीबैंड से भी रूट है लेकिन विभाग ने पेड़ कटान के दौरान यातायात को डायवर्ट करने की जहमत नहीं उठाई। अगर पेड़ कटने की जानकारी होती तो यात्री दूसरे मार्ग से आवागमन करते।
इधर, एनएच के सहायक अभियंता पीपी गोस्वामी ने बताया कि पेड़ कटान में फिलहाल 40 से अधिक मजदूर लगे हैं। वन निगम से श्रमिक बढ़ाने के लिए कहा गया है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए जल्द ही पौड़ीबैंड और काफलीगैर में रूट डायवर्जन के दो बोर्ड लगा दिए जाएंगे।