{"_id":"66b1269e460d73bb3607bfd4","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-108543-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट में गहराया पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट में गहराया पानी का संकट
Tue, 06 Aug 2024 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। नलों में नियमित पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने विभाग से जल्द पेयजल किल्लत से निजात दिलाने की मांग की है।
नगरीय क्षेत्र के वार्ड एक, दो, तीन और कपकोट गांव में पेयजल व्यवस्था चरमराई है। लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है। बारिश के दिनों में नदियों और जलस्रोतों का पानी भी साफ नहीं रहता है। उपभोक्ता महिमन सिंह, प्रवीण सिंह, नवीन सिंह, विनोद सिंह आदि ने बताया कि कभी पूरे दिन पानी नहीं मिल रहा है। कभी एक बार ही आपूर्ति हो रही है। विभाग को सूचित करने पर भी समस्या जस की तस है। इधर, जल संस्थान के जेई नीरज हरड़िया ने बताया कि बार-बार बिजली बाधित होने से नगरीय योजना से पानी की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। जल संस्थान के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल का भी असर पड़ रहा है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
बैकोड़ी, पचार, महोली, किड़ई में भी जल संकट
बागेश्वर। दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र के चार गांव बैकोड़ी, महोली, पचार और किड़ई में भी पानी का संकट है। ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोत और हैंडपंपों से पानी जुटाना पड़ रहा है। पानी के कारण ग्रामीणों के रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। इधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत का काम जारी है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। संवाद